ग्वालियर टाइम्स ( प्रधान संपादक कार्यालय)

शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

मुरैना उप चुनाव में जाने हेतु कर्मचारियों के लिए बस/ठहरने की व्यवस्था

 कलेक्ट्रेट श्योपुर से 01 नबंवर को सायं 6-7 बजे रवाना होगे कर्मचारी विजयपुर के कर्मचारी रात्रि 8 बजे बस से होगे रवाना

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला प्रशासन मुरैना से प्राप्त सूचना अनुसार जिन कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दल एवं विशेष पुलिस बल हेतु विधानसभा उप चुनाव 2020 मुरैना में लगी है। उनके मुरैना जाने के लिए बस, मुरैना में ठहरने की व्यवस्था एवं खाने की व्यवस्था जिला मुरैना द्वारा की गई है।
    प्रभारी अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रूपेश उपाध्याय ने जारी पत्र में बताया है कि मतदाल दल एवं विशेष पुलिस बल मुरैना जाने हेतु बसें कार्यालय कलेक्टर जिला श्योपुर से 01 नवंबर 2020 को सांय 06 से 07 बजे के मध्य रवाना होगी। बसे कराहल के कर्मचारियों को गोरस से लेती हुई जायेगी। इसी प्रकार विजयपुर के कर्मचारी के लिए तहसील कार्यालय विजयपुर से रात्रि 08 बजे बस से रवाना होगे।
    समस्त मतदान दल के कर्मचारी एवं विशेष पुलिस बल जो मुरैना जाने वाले है उनको सूचित किया जाता है कि निर्धारित दिनांक एवं समय पर चिन्हित स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करे। कर्मचारियों को ठहरने, खाने, किराये या अन्य किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो मुरैना के दूरभाषो पर संपर्क कर सकते है।

मुरैना के अधिकारियों से संपर्क हेतु मो.न. निर्धारित

    श्योपुर से विधानसभा उप चुनाव 2020 मुरैना के लिए जिन कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दल एवं विशेष पुलिस बल हेतु लगाई गई है। ऐसे अधिकारी/कर्मचारियो के लिए मुरैना के अधिकारियो से संपर्क हेतु मो.न. निर्धारित किये है। ऐसे कर्मचारी जो मुरैना जा रहे है, वे ड्यूटी के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुरैना श्री तरूण भटनागर के मो.न. 9425191559 पर संपर्क कर सकते है।
    इसी प्रकार ठहरने की व्यवस्था एवं वाहन समस्या के बारे में अपर कलेक्टर मुरैना एवं रिटर्रिंग ऑफीसर सुमावली श्री उमेश शुक्ला के मो.न. 9125118891 पर संपर्क कर सकते है। अन्य किसी भी प्रकार की समस्या के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुरैना श्री एलके पाण्डे के मो.न. 9893381325 पर संपर्क किया जा सकता है। दिनमी क्षेत्र के किसी प्रकार की समस्या के लिए रिटर्निंग ऑफिसर दिमनी श्री संजीव जैन के मो.न. 9125136071 पर संपर्क किया जा सकता है।  जौरा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या हेतु रिटर्निंग ऑफिसर जौरा श्री नीरज शर्मा से मो.न. 9826248644 पर संपर्क कर सकते है।  अम्बाह क्षेत्र में किसी भी समस्या हेतु रिटर्निंग ऑफिसर अम्बाह श्री राजीव समाधिया के मो.न. 7747005151 पर संपर्क किया जा सकता है। मुरैना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या हेतु रिटर्निंग ऑफिसर मुरैना श्री आरएस वकना के मो.न. 9575631919 पर संपर्क करने की सुविधा दी गई है। वाहन व्यवस्था के लिए सहायक आरटीओ सुश्री अर्चना परिहार के मो.न. 9131531214 पर संपर्क किया जा सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें